CBSE Affiliation No. 1530450 · School Code 16356

Hindi Divas celebration..

Event  ·  18 Sep 2026

Hindi Divas celebration..
हमें यह साझा करते हुए अत्यंत हर्ष और गर्व हो रहा है कि सोहेला पब्लिक स्कूल, सोहेला में 'हिंदी दिवस समारोह' का आयोजन बेहद सफलतापूर्वक और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।हिंदी सिर्फ हमारी राजभाषा नहीं, बल्कि हमारे देश की संस्कृति, संस्कारों और अनेकता में एकता की प्रतीक है। हमारे विद्यालय में इस विशेष दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा और राष्ट्रभाषा के प्रति जागरूक करना और इसके गौरवमयी इतिहास से परिचित कराना था।समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर हमारे छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
▲